Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

up cold winds in winter

13 दिसम्बर 2011

लखनऊ| पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाओं ने उत्तर प्रदेश में ठिठुरन पैदा कर दी है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में करीब तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मंगलवार सुबह राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

गुप्ता ने कहा कि अगले 24 घंटे में राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोहरे के साथ ठिठुरन का प्रकोप रहेगा।

More from: Khabar
27424

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020