Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

ऊषा ने 'रिवाल्वर रानी' के लिए गाए गाने

usha-uthup-playback-singer-02042014
2 अप्रैल 2014
मुंब|
प्रतिभाशाली और अनुभवी गायिका ऊषा उथुप ने फिल्म 'रिवाल्वर रानी' के मुख्य गीत को अपनी आवाज दी है। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रनौत एक महिला गैंग्स्टर की भूमिका निभाई है।

लगभग 24 भाषाओं में गाने में सक्षम ऊषा के लिए यह पहला अवसर है, जब वह कंगना के लिए पाश्र्वगायन किया है।

एक सूत्र ने कहा, "ऊषा जी ने 'रिवाल्वर रानी' का मुख्य गीत गाया है। हम किसी ऐसी गायिका से यह गीत गवाना चाहते थे, जिसकी आवाज और गायिकी में भारीपन हो और ऊषा जी के अलावा और कौन यह काम बेहतर कर सकता था। असल में, वह पहली बार कंगना के लिए गाना गा रही हैं और कंगना और ऊषा दोनों ही एक दूसरे से जुड़कर बेहद खुश हैं।"

कंगना की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'क्वीन' को दर्शकों और समीक्षकों की काफी प्रशंसा मिली है और सातवें आसमान पर सवार कंगना 'रिवाल्वर रानी' के प्रदर्शन का इंतजार कर रही हैं।

अभिनेता वीर दास ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म 25 अप्रैल को प्रदर्शित हो रही है।

More from: samanya
36599

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020