Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वर्षा भोसले का अंतिम संस्कार

varsha bhonsle did suicide

9 अक्टूबर 2012


मुम्बई। आशा भोसले की बेटी वर्षा का अंतिम संस्कार मंगलवार को कर दिया गया। उन्होंने सोमवार को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। वर्षा का अंतिम संस्कार दक्षिणी मुम्बई के पेडर रोड के नजदीक शवदाह गृह में सुबह तीन बजे किया गया। इस अवसर पर केवल परिवार के कुछ सदस्य मौजूद थे।


बताया जाता है कि वर्षा तनावग्रस्त थी और उन्होंने सोमवार को पेडर रोड स्थित प्रभु कुंज अपार्टमेंट के अपने घर में गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी। वह 56 वर्ष की थीं।


मां की तरह वर्षा ने भी कई हिन्दी व मराठी फिल्मों में गाने गाए थे। उन्होंने फ्रीलांस पत्रकार के तौर भी काम किया था और रेडिफ डॉट कॉम, संडे ऑब्जर्वर तथा जेंटलमैन पत्रिकाओं के लिए कई स्तम्भ लिखे थे।


खेल पत्रकार हेमंत केंकरे से उन्होंने शादी की थी। लेकिन बाद में दोनों का तलाक हो गया। वर्षा ने इससे पहले वर्ष 2008 और 2010 में भी खुदकुशी की कोशिश की थी।


बेटी की खुदकुशी की सूचना मिलने के बाद आशा सिंगापुर से लौट आई हैं, जहां वह मराठी इंटरनेशनल फिल्म एंड थियेटर अवार्ड समारोह में हिस्सा लेने गई थीं।

 

More from: Khabar
33303

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020