Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

करण जौहर को अपना गुरु मानते हैं वरुण धवन

varun dhawan in the student of the year

7 अक्टूबर 2012

मुम्बई।  फिल्म निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर' से बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रहे अभिनेता वरुण धवन उन्हें अपना गुरु मानते हैं और वह उनके लिए कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। वरुण ने कहा, "करण मेरे लिए गुरु की तरह हैं। मैंने उनसे ही सब कुछ सीखा है। मेरा उनके साथ निजी रिश्ता है। अगर वह मुझे कुछ करने के लिए कहेंगे तो मैं करूंगा। मेरा उनमें अंधविश्वास है।"


इस फिल्म के प्रचार में व्यस्त 24 वर्षीय वरुण ने इससे पहले करण की फिल्म 'माई नेम इज खान' में बतौर सहायक निर्देशक काम किया था।


हालांकि, वरुण को करण के अलावा दूसरे निर्देशकों के फिल्म का प्रस्ताव भी मिल रहा है लेकिन वह इस बारे में बात नहीं करना चाहते।


इस फिल्म में वरुण के अलावा महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट और मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा भी बॉलीवुड में अपना कदम रख रहे हैं।


 

More from: Khabar
33259

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020