16 फरवरी 2011
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। वरुण ने अपनी अगले महीने होने वाली शादी में शामिल होने के लिए सोनिया को निमंत्रित किया।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद मेनका गांधी के पुत्र वरुण (30) अपनी चाची सोनिया गांधी को शादी का निमंत्रण देने के लिए उनके 10 जनपथ स्थित आवास पर गए और व्यक्तिगत रूप से उन्हें निमंत्रित किया।
ज्ञात हो कि वरुण छह मार्च को उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में ग्राफिक डिजायनर यामिनी रॉय से विवाह करेंगे। जबकि विवाह भोज का आयोजन दिल्ली और उनके संसदीय क्षेत्र पीलीभीत में किया गया है।
वरुण के पिता संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छोटे भाई थे। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं जबकि वरुण और उनकी माता मेनका विपक्षी पार्टी भाजपा के सांसद हैं।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।