Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मुम्बई में गुम हुईं वीणा मलिक

veena malik nissing from mumnbai

17 दिसंबर 2011

मुम्बई| विवादास्पद पाकिस्तानी अभिनेत्री व मॉडल वीणा मलिक मुम्बई में शुक्रवार सुबह से लापता हैं। उनके प्रबंधक ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।

वह पश्चिमोत्तर मुम्बई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में बॉलीवुड फिल्म 'मुम्बई 125 किलोमीटर्स' की शूटिंग कर रही थीं। शुक्रवार को शूटिंग समाप्त होने के बाद वीणा वहां से एक कार में रवाना हुईं थीं। तब से वह गायब हैं।

फिल्म के निर्देशक हेमंत मधुकर ने बताया, "शुक्रवार सुबह शूटिंग समाप्त होने के बाद वीणा चली गई थीं। दोपहर में मुझे उनका एक एसएमएस मिला, जिसमें उन्होंने खुद के शूटिंग पर ध्यान न दे पाने के लिए माफी मांगी। उनका कहना था कि वह परेशान हैं।"

उन्होंने कहा, "मैंने तुरंत उन्हें फोन लगाया, लेकिन उनका फोन पहुंच क्षेत्र से बाहर था। तब से मेरा उनसे सम्पर्क नहीं हो सका है।"

वीणा के प्रबंधक प्रतीक मेहता ने भी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, "मैं शुक्रवार से ही उनसे सम्पर्क की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैंने बांद्रा पुलिस थाने के अधिकारियों से सम्पर्क किया और उनसे वीणा का पता लगाने में मदद करने का अनुरोध किया।"

वैसे बांद्रा पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि उसने वीणा की गुमशुदगी की कोई रिपोर्ट दर्ज की है।

वीणा साल 2010 में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने अपने मित्र व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आसिफ के मैच फिक्सिंग से जुड़े होने के सम्बंध में कुछ प्रमाण पेश किए।

इसके बाद उन्होंने भारतीय रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' में हिस्सा लिया था।

वह इमेजिन टीवी पर प्रसारण के लिए 'स्वयंवर' शो में हिस्सा लेने वाली थीं। उनसे पहले राखी सावंत, राहुल महाजन और रतन राजपूत जैसी हस्तियां शो में हिस्सा ले चुकी हैं।

More from: Khabar
27542

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020