Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अच्छे अभिनेता साबित होते हैं वीडियो जॉकी : शेनाज

video jockey prove to be good actor shenaz


30 जुलाई 2012

नई दिल्ली। शेनाज ट्रेजरीवाला शुरूआती दौर के उन प्रसिद्ध वीडियो जॉकी (वीजे)में से हैं जिन्होंने बाद में बॉलीवुड का रूख किया था। इन दिनों आयुष्मान खुराना और रणविजय जैसे वीजे इस परम्परा को आगे ले जा रहे हैं। शेनाज का कहना है कि वीजे बेहतरीन अभिनेता साबित होते हैं और वह कैमरे का आत्मविश्वास से सामना करते हैं। शेनाज ने कहा, "मुझे लगता है कि वीजे बेहद अच्छे कलाकार साबित होते हैं क्योंकि हम में कैमरे को लेकर झिझक नहीं होती और आत्मविश्वास होता है। "


शेनाज ट्रेजरीवाला 'एमटीवीज मोस्ट वांटेड' की कई साल तक प्रस्तोता रह चुकी हैं। उन्होंने इसके बाद 2003 में केन घोष की फिल्म 'इश्क-विश्क' से बॉलीवुड फिल्मों में प्रवेश किया था।


पिछले साल प्रदर्शित हुई फिल्म 'रेडियो' और 'देल्ही बेली' के बाद 31 वर्षीय शेनाज हास्य से भरपूर रोमांस फिल्म 'मैं और मिस्टर राईट' में नजर आएंगी। इस फिल्म में शेनाज अपने लिए एक अच्छे पुरुष की तलाश कर रही हैं।


शेनाज का मानना है कि इस फिल्म से हर लड़की खुद को जोड़ कर देखेगी।


इस फिल्म से टीवी कलाकार वरुण सोबती अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म के प्रदर्शन की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

 

More from: Khabar
32104

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020