Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

विशेष की शादी की दावत में जुटी फिल्मी हस्तियां

vishesh-bhatt-bollywood-29112013
29 नवंबर 2013
मुंबई|
फिल्मकार विशेष भट्ट ने यहां गुरुवार शाम शादी की दावत दी, जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान सरीखी हस्तियां शामिल हुईं। विशेष ने 25 नवंबर को उदयपुर में अपनी लंबे समय की प्रेमिका कनिका परब के साथ शादी रचाई है।

एक सूत्र ने कहा कि यहां बांद्रा स्थित होटल 'ताज लैंड्स एंड' में हुई दावत में भट्ट परिवार के अलावा अभिनेता अभिषेक बच्चन, विवेक ओबेरॉय और श्रद्धा कपूर सरीखी हस्तियां भी मौजूद थीं।

नवविवाहित जोड़े के अब पेरिस जाने की संभावना है।

विशेष, फिल्मनिर्माता मुकेश भट्ठ के पुत्र हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में प्रदर्शित हुई फिल्म 'मर्डर 3' से अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है।
More from: Khabar
35701

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020