Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

'फ्रीडम' के कलाकारों के लिए कार्यशाला आयोजित करेंगे विवेक अग्निहोत्री

vivek agnihotri will condut workshop for freedom artist


8 अगस्त 2012

नई दिल्ली। फिल्म 'फ्रीडम' से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे विवेक अग्निहोत्री इस फिल्म के लिए किसी भी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहते। इसलिए वह राजनीति पर आधारित इस फिल्म के नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षित करने के लिए एक कार्यशाला खोलने की योजना बना रहे हैं। विवेक ने इससे पहले फिल्म 'दन दना दन गोल' और 'हेट स्टोरी' को निर्देशित किया है। यह फिल्म 'दुर्गामाया प्रोडक्शन' के बैनर तले बन रही है।


ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए भारतीय राजनीति की सच्ची और स्पष्ट तस्वीर प्रस्तुत करने की कोशिश की जाएगी। इसमें 1970 से 2000 के बीच भारतीय राजनीति की प्रमुख घटनाओं को दर्शाया जाएगा। अभी इसके कलाकारों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है।


विवेक चाहते हैं कि उनके फिल्म के कलाकार अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाने के लिए इस कार्यशाला से जुड़ें।


एक सूत्र ने बताया कि यह कार्याशाला दिल्ली में आयोजित की जाएगी।


सूत्र के मुताबिक इस फिल्म की कहानी तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में घोषित किए गए आपातकाल से लेकर 2000 तक के राजनीतिक घटनाक्रम पर आधारित है।


'फ्रीडम' की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। इस फिल्म की कहानी विवेक ने खुद लिखी है और जबकि इसकी पटकथा उन्होंने रोहन मल्होत्रा के साथ तैयार की है।

 

More from: Khabar
32209

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020