Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

हास्य फिल्म बनाएंगे विवेक अग्निहोत्री

vivek will make comdey movie


5 जनवरी 2013

मुम्बई ।  'हेट स्टोरी' से व्यस्क और 'फ्रीडम' से सामाजिक-राजनीतिक विषय की फिल्म में अपना हाथ आजमाने के बाद फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री हास्य फिल्म का निर्माण करेंगे। अग्निहोत्री ने कहा, "फिलहाल मैं फिल्म 'फ्रीडम' की शूटिंग में व्यस्त हूं लेकिन इसके बाद मैं हास्य फिल्म में अपना हाथ आजमाउंगा। मेरी अगली फिल्म हास्य पर आधारित होगी। इसका नाम 'अव्वल' रखा गया है और यह एक राजनीतिक व्यंग्य होगा।"


क्या उन्होंने अव्वल के कलाकारों पर फैसला किया है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, "यहां कई स्थापित कलाकार हैं। यह बहुत बड़ी फिल्म होगी। यह बहुत खर्चीली फिल्म है, इसलिए मुझे एक बेहतरीन फिल्म बनानी है। मैं इससे जुड़ी घोषणा जल्द करुं गा।"


अग्निहोत्री ने फिल्म 'चॉकलेट' से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद उन्होंने 'धन धना धन गोल' का निर्देशन किया था।


बकौल अग्निहोत्री वह विभिन्न विधाओं की फिल्में बनाना चाहते हैं।


 

More from: Khabar
34275

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020