Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

झारखण्ड में उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार को

voting for elections in jharkhand on tuesday

11 जून 2012

रांची। झारखण्ड विधानसभा की हटिया सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा।

रांची के उपायुक्त के.के. सोअन ने यहां सोवार को संवाददाताओं को बताया, "हटिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार के मतदान हेतु सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं।" कुल 4,02,181 मतदाता 29 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

मतदान 425 केंद्रों पर होगा। इनमें से 69 मतदान केंद्रों को संवदेनशील और 250 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए राज्य एवं अर्धसैन्य बलों की लगभग 20 कम्पनियां तैनात की जाएंगी।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और अपराह्न् पांच बजे समाप्त हो जाएगा।

मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक (जेवीएम-पी) और आल झारखण्ड स्टूडेट्स यूनियन (आजसू) के बीच है। भाजपा और आजसू झारखण्ड में सत्ताधारी गठबंधन में साझेदार हैं।

भाजपा ने रामजीलाल शारदा, कांग्रेस ने सुनील सहाय, आजसू ने नवीन जायसवाल और जेवीएम(पी) ने अजय नाथ सहदेव को मैदान में उतारा है।

हटिया सीट कांग्रेस विधायक गोपीनाथ सहदेव के 2010 में एक बीमारी से निधन हो जाने के कारण रिक्त हुई थी।


 

More from: Khabar
31183

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020