Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

वृषभ राशिफल 2019

वृषभ राशि के जातक इस वर्ष सोच-समझकर बुद्धि का प्रयोग कर कठिन से कठिन निर्णय ले पाएंगे। आप दिल से नहीं दिमाग से सोच कर हर काम मे सफलता पाएंगे। आप अपनी परंपराओं को महत्व देंगे तथा व्यवस्थित जीवन जी कर अपने आप को सुखी पाएंगे।

सेहत के लिहाज़ से यह समय आपको अपार शक्ति प्रदान करेगा। समय-समय पर आपको फोड़े फुंसी की शिकायत हो सकती है। इस बीच अपनी त्वचा का ध्यान रखें। इच्छा पूरी न होने के कारण आपको सिर दर्द या मानसिक तनाव जैसी शिकायत भी हो सकती है। कुल मिलाकर हेल्थ इंडेक्स 80% रहेगा। इस वर्ष लव लाइफ आपकी 90% रहेगी।

आप अपनी योजनाएं गुप्त रखेंगे और धोखा कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। रिश्तो को लंबे समय

तक निभा पाने में आप सक्षम होंगे। अपने बच्चों के प्रति आप अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगे। करियर के लिहाज से यह समय आपके लिए अति अनुकूल है। जो लोग जायदाद,भवन सामग्री, खनन व रेडीमेड गारमेंट्स का व्यापार करते हैं उनके लिए यह समय अति शुभ रहेगा।

उपाय:

  • मंगलवार को आटे का नाग बनाकर जल में प्रवाहित करें।
  • उगते सूरज को नियमित प्रणाम करें।
  • मानसिक पीड़ा हो तो सफेद रुमाल साथ रखें।
  • हर रविवार को खीर का प्रसाद बांटें।
सुख शांति के लिए उपाय
  • अपने व्यापार की तरफ पूर्ण ध्यान केंद्रित करें।
  • अपने इष्ट देव की नियमित पूजा पाठ करें।
  • कुछ समय जन सेवा के लिए भी निकालें।
  • मनोरंजन के लिए फिल्म व टीवी देखें।

उदहारण - लेखक चेतन भगत

अब बात करते हैं लोकप्रिय लेखक लेखक चेतन भगत की, जिनका जन्म 22 अप्रैल को हुआ है। चेतन भगत एक परंपराओं को मानने वाले व्यक्ति हैं। उन्हें व्यवस्थित जीवन अति प्रिय है। जिसकी वजह से वह प्रायः असंतुष्ट हो जाते हैं। वह एक बुद्धिमान व्यक्ति होने के साथ-साथ कुशल वक्ता भी हैं।

2019 में उनका हैप्पीनेस इंडेक्स 70% और हेल्थ इंडेक्स 60% रहेगा। सेहत के लिहाज से चेतन भगत को 2019 में वाटर रिटेंशन की समस्या सताएगी। त्वचा में फोड़े फुंसी होने के संकेत हैं। उन्हें अपने कंठ का ध्यान रखना होगा। उन्हें टॉन्सिल होने की संभावना है। 2019 में उन्हें सहयोगी से धोखा मिलने के संकेत दिख रहे हैं। लेकिन एक मानसिक रूप से शक्तिशाली होने की वजह से वे शरणागत को क्षमादान करेंगे और संवेदनशील परिस्थितियों में ख़ुद को शांत रखेंगे। इस वर्ष उनका करियर इंडेक्स 60% रहेगा।

सूचना: यह राशिफल आपकी सौर राशि अर्थात जन्मतिथि पर आधारित है।

More from: Jyotish
36854

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020