Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मां, माटी और मानुष की हुई विजय: ममता बनर्जी

west-bengal-polls

13 मई 2011

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी मतगणना से मिल रहे रुझानों को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जीत का संकेत मानते हुए शुक्रवार को कहा कि यह मां, माटी (मिट्टी) और मानुष (मनुष्य) की जीत है।

मतगणना के बीच ठीक 12 बजे ममता बनर्जी अपने आवास से बाहर आईं और वहां लाखों की संख्या में जुटे अपने समर्थकों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यह जीत मां, माटी और मानुष की है। यह जीत पहाड़ों और जंगलों की है। यह असहाय और जनजातीय लोगों की जीत है।"

पश्चिम बंगाल में बदलाव के लिए अब तक चले संघर्ष में शहीद हुए कार्यकर्ताओं को यह जीत समर्पित करते ममता ने विश्व कवि रवींद्रनाथ टैगोर को भी याद किया और कहा कि ऐसे में हम जबकि गुरुदेव की 150 वीं जयंती समारोह मना रहे हैं, तृणमूल कांग्रेस की जीत बहुत मायने रखती है।

ममता ने यह भी बताया कि प्रधनमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें फोन पर बधाई दी।

उन्होंने अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से अपील की वे शांतिपूर्वक जीत का जश्न मनाएं और ऐसी किसी प्रकार की स्थिति न पैदा होने दें जिससे राज्य का माहौल बिगड़े।

More from: Khabar
20701

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020