Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

इंडियन आइडल में बज सकता है, विपुल का बिगुल!!

who will win indian idol 6

 

इंडिअन आइडल सीजन ६ एक निर्णायक मोड पर पहूंच है। सम्भवत: ग्रांड फ़िनाले की तारीख 1 सितम्बर निश्चित की गई है। अब केवल तीन प्रतिभागी बचे हैं जो ग्रांड फ़िनाले तक साथ रहने वाले हैं। उनके नाम हैं विपुल मेहता, देवेन्द्र पाल सिंह उर्फ़ देवेन्द्र सिंह और अमित कुमार। हांलाकि किसी भी भाविष्यवाणी को मूर्तरूप देने के लिए सम्यक जानकारियों का होना जरूरी होता है। लेकिन यहां बहुत कम जानकारियां उपलब्ध हैं। मेरे प्रतिभागियों का केवल नाम ही है मेरे पास, मात्र उसी आधार पर भविष्यवानी करनी है। बडा ही जोखिम भरा काम है लेकिन ज्योतिष और अंक ज्योतिष प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रख कर रहा हूं आशा है मां सरस्वती इस मामले में मेरा सहयोग करेंगी।


विपुल मेहता:


विपुल मेहता का नामांक 7 है। 2012 का मूलांक 5 है। 7 और 5 आपस में सम सम्बंध रखते हैं। वहीं सितम्बर माह जब फ़ाइनल होना है उसका अंक 9 है। 9 और 7 आपस में मित्र अंक होते हैं। यानी यह अंक विपुल को लाभ पहुंचाने का संकेत कर रहा है। क्योंकि फ़ाइनल 1 तारीख को है और 1 और 9 भी आपस में मित्र अंक होते है अत: विपुल के सितारे उस दिन इनका साथ देते नज़र आ रहे हैं। 1 सितम्बर 2012 के कुल अंकों का योग भी 6 होता है क्योंकि 6 और 7 आपस में मित्र हैं अत: विपुल के जीतने की सम्भावना काफ़ी मजबूत है।


देवेंद्र सिंह:


देवेंद्र सिंह यदि अपना नाम देवेंद्र पाल सिंह लिख रहे हैं तो उनका नामांक 4 होगा लेकिन जैसा कि कार्यक्रम में देखने को मिल रहा है कि वो अपना नाम देवेंद्र सिंह प्रयोग कर रहे हैं। जिसका नामांक 4 आता है। 2012 का मूलांक 5 है। 4 और 5 आपस में सम सम्बंध रखते हैं। वहीं सितम्बर माह जब फ़ाइनल होना है उसका अंक 9 है। 9 और 4 के सबंधों को विवाह आदि के मामलों में तो अच्छा माना गया है लेकिन अन्य मामलों में इसे कम ठीक कहा गया है अत: विपुल मेहता की तुलना में ये सितम्बर में माह में कुछ कमजोर रह सकते हैं यानी कि अगर ये अपना पूरा नाम देवेंद्र पाल सिंह लिखते तो किसी भी मामले में ये विपुल मेहता से कमजोर न रहते। लेकिन इनकी उपस्थिति काफ़ी सशक्त है। आइए अब उस तारीख की बात कर की जाय जिस दिन फ़ाइनल होना है। फ़ाइनल 1 तारीख को है और 1 और 4 का सम्बंध भी आपस में अच्छा नहीं माना गया है। 1 सितम्बर 2012 के कुल अंकों का योग 6 आ रहा है क्योंकि  6 और 4 आपस में मित्र हैं अत: देवेंद्र सिंह की सशक्त दावेदारी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।


अमित कुमार:


अमित कुमार का नामांक भी विपुल की तरह 7 है। और इस वर्ष यानी कि 2012 का मूलांक 5 है। 7 और 5 आपस में सम सम्बंध रखते हैं। वहीं सितम्बर माह यानी कि जिस माह में जब फ़ाइनल होना है उस माह का अंक 9 है। 9 और 7 आपस में मित्र अंक होते हैं। जो अमित कुमार को लाभ पहुंचाने का संकेत कर रहा है। क्योंकि फ़ाइनल 1 तारीख को है और 1 और 9 भी आपस में मित्र अंक होते है अत: अमित कुमार के सितारे उस दिन इनका साथ देते नज़र आ रहे हैं। 1 सितम्बर 2012 के कुल अंकों का योग भी 6 आ रहा है क्योंकि 6 और 7 भी आपस में मित्र हैं अत: अमित कुमार के जीत की सम्भावना भी काफ़ी प्रबल है।


अब यहां पर मामला पेचीदा हो गया है। तीनों के तीनों एक दूसरे को कडी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमें ज्योतिष की शरण में चलना होगा। यदि इनकी पूरी जानकारी यानी की जन्म तिथि, जन्म का समय और जन्म का स्थान हमें ज्ञात होता तो इतनी उलझन नहीं होती। दूध का दूध, पानी का पानी आसानी से हो गया होता। अब 1 सितम्बर 2012 का गोचर इनके नामों पर कैसा प्रभावी है उससे टोह लेने की कोशिश करता हूं। 1 सितम्बर 2012 को चंद्रमा कुंभ राशि में है। जो देवेन्द्र सिंह के लिए ठीक नहीं है लेकिन अमित कुमार और विपुल के लिए अनुकूल है। अमित को लाभ तो विपुल को सम्मान का संकेत चंद्रमा कर रहा है। यहां भी मामला उलझा नजर आ रहा है। यानी दोनों में से कोई भी कमजोर नजर नहीं आ रहा है। लेकिन फिर भी अगर एक निर्णय लेने को बाध्य होना ही पडे तो मैं विपुल मेहता के पक्ष में जाना चाहूंगा।


 पं. हनुमान मिश्रा

More from: Jyotish
32426

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020