Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

टीकमगढ़ में महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

women gabe birth nany on road in tikamgarh


16 दिसंबर 2011

टीकमगढ़| मध्य प्रदेश सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए अनेक योजनाएं चला रही है लेकिन टीकमगढ़ जिला अस्पताल परिसर में एक महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देने के लिए विवश होना पड़ा।

बुढेरा निवासी जनजातीय महिला लच्छीबाई को प्रसव के लिए गुरुवार शाम ही जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसको भर्ती नहीं किया गया। ऐसे में महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के दौरान महिला की मदद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नहीं, बल्कि वहां मौजूद महिलाओं ने की। प्रसव के बाद महिला व नवजात को अस्पताल मे भर्ती कराया गया।

सिविल सर्जन सुमति जैन ने यह कहते हुए अस्पताल का बचाव किया कि महिला की हालत ठीक नहीं थी, इसलिए परिजनों को उसे झांसी ले जाने की सलाह दी गई थी। लेकिन वे उसे झांसी नहीं ले गए और अस्पताल के बाहर ही बैठे रहे।

More from: Khabar
27527

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020