Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कृषि परियोजना के लिए 11 करोड़ डॉलर देगा विश्व बैंक

world bank to give eleven crore dollar for agriculture projects

8 मार्च 2012
 
वाशिंगटन |  विश्व बैंक ने भारत में राजस्थान कृषि प्रतिस्पर्धा परियोजना के लिए 10 करोड़ 90 लाख डॉलर मंजूर किया है। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के सतत एवं प्रभावी इस्तेमाल के जरिये कृषि उत्पादकता बढ़ाना है। उम्मीद की जा रही है कि इससे प्रभावी जल प्रबंधन, फसल प्रबंधन, उन्नत कृषि प्रौद्योगिकी, किसान संगठनों एवं बाजार नवीनीकरण के जरिये राजस्थान के करीब 20 इलाकों में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।

विश्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इससे करीब 1,55,000 छोटे किसानों को लाभ मिलेगा।

विश्व बैंक के भारतीय निदेशक रॉबटरे झागा के अनुसार, "कृषि क्षेत्र में प्रारम्भ से ही जल प्रबंधन से लेकर बेहतर कृषि कार्य प्रणाली एवं विपणन को अपनाए जाने की आवश्यकता है।"

More from: Khabar
30109

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020