Rang-Rangili RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता 10 लाख पाउंड का

world most expensive dog, 10 lakhs pounds

16 मार्च, 2011

लंदन। चीन में एक तिब्बती मैस्टिफ कुत्ते की 10 लाख पाउंड में बिक्री हुई है। इस तरह से यह दुनिया का सबसे महंगा कुत्ता बन गया है।

समचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक तिब्बती मैस्टिफ दुनिया के सबसे तेज पहरेदार कुत्ते होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये दुनिया की सबसे पुरानी नस्लों के कुत्ते हैं। मिथकों के मुताबिक भगवान बुद्ध और मुगल बादशाह चंगेज खां के पास भी ये कुत्ते थे।

चीन के अमीर लोग इस कुत्ते को अपने साथ रखने को अपनी शानो-शौकत से जोड़कर देखते हैं। इसे शुद्ध चीनी नस्ल का कुत्ता माना जाता है और तिब्बत के बाहर ये मुश्किल से ही मिलते हैं।

पांच साल पहले तक एक तिब्बती मैस्टिफ की कीमत मुश्किल से 5,000 युआन के आसपास होती थी लेकिन बीते सालों में यह कीमत तेजी से बढ़ी है।

उत्तरी चीन में कोयला खदानों में काम करने वाले एक व्यक्ति ने एक करोड़ युआन (945,000 पाउंड) देकर इस कुत्ते को खरीदा है।

More from: Rang-Rangili
19256

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020