Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

यामिनी नहीं लड़ेंगी बहुगुणा के खिलाफ विधानसभा चुनाव : मेनका

yamni not contest election against bahuguna menka

13 जून 2012

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने मंगलवार को साफतौर पर कहा कि उनकी पुत्रवधू और वरूण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय की विधानसभा चुनाव लड़ने की खबरें निराधार हैं। बदायूं में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए मेनका ने कहा, "यामिनी के सितारगंज से चुनाव लड़ने की जो खबरें आ रही हैं वह पूरी तरह से गलत हैं। वह चुनाव नहीं लड़ रही हैं।"

मेनका ने कहा, "पता नहीं आपको कहां से खबर मिली है कि यामिनी सितारगंज से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि सितारगंज में बंगाली समुदाय के लोगों की संख्या अधिक है इसलिए वह वहां से चुनाव लड़ेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।"

गौरतलब है कि ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि वरूण गांधी की पत्नी यामिनी रॉय को भाजपा उत्तराखण्ड के सितारगंज विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में खड़ा कर सकती है। इस सीट से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा चुनाव लड़ रहे हैं।


 

More from: samanya
31222

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020