Khabar RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

अपने जन्मदिन पर भी शूटिंग में बिजी रहीं यामी गौतम

yami busy in shooting on her birthday


29 नवंबर 2012

मुम्बई। अभिनेत्री यामी गौतम बुधवार को 24 साल की हो गईं। लेकिन जन्मदिन पर भी वह काम में व्यस्त रहीं। यामी ने  बताया, "स्कूल के दिनों में जन्मदिन बहुत खास होता था। हम फूल लेकर जाया करते थे। अब पिछले दो-तीन साल से मैं जन्मदिन पर भी शूटिंग में व्यस्त रहती हूं। इस बार भी साउथ की एक फिल्म के लिए मैं हैदराबाद में हूं।"


यामी ने फिल्म 'विकी डोनर' से बॉलीवुड में शुरूआत की थी। अपने जन्मदिन पर वह परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। उन्होंने कहा, "मैं अपने परिवार से बहुत ज्यादा जुड़ी हुई हूं। सुबह पहले मैं मंदिर जाउंगी फिर शूटिंग के लिए निकलूंगी।"


धनुराशि की यामी का ग्रह-नक्षत्रों में विश्वास नहीं है। वह कहती हैं, "बहुत से लोग एक ही राशि में जन्म लेते हैं पर सब एक दूसरे से अलग होते हैं।"


 

More from: Khabar
33907

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020