Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

महिलाएं खुद करें अपनी सुरक्षा : युक्ता मुखी

yukta-mukhi-on-women-safety-0226201309876111
25 फरवरी 2013

मुंबई। पूर्व विश्व सुंदरी व अभिनेत्री युक्ता मुखी का कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए व्यवस्था या सरकार पर निर्भर होने के बजाय खुद हिफाजत करने के उपाय करने चाहिए। महिला सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में 33 वर्षीया युक्ता ने कहा, "व्यवस्था या सरकार पर निर्भर होने के बजाय जरूरी यह है कि हम खुद कितनी कोशिश करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें इस डर को निकालना होगा कि यदि मैं कुछ कहूंगी तो उसकी प्रतिक्रिया होगी या मेरा परिवार बदनाम हो जाएगा। यदि हम इन सीमाओं को पार कर जाते हैं तो जल्द ही बदलाव आएगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को भी महिलाओं का समर्थन करना चाहिए। हमारे देश में पुरुष, पिता, भाई और दोस्तों ने भी आगे आकर महिलाओं का समर्थन किया है, जो बहुत उत्साहवर्धक है।

युक्ता ने 'प्यासा', 'लव इन जापान' और 'मेमसाहब-लॉस्ट इन ए मिराज' जैसी फिल्मों में काम किया है।
More from: samanya
34620

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020