Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

कम बजट की फिल्में भी बनाएंगी जोया

Zoya will make low-budget films

13 अप्रैल 2013

मुंबई | 'लक बाय चांस' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का निर्देशन कर चुकीं जोया अख्तर को कम बजट की फिल्में बनाने से परहेज नहीं है। जोया ने आईएएनएस से कहा, "अगर मुझे अवसर मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगी। मुझे लगता है कि आपका बजट आपकी पसंद पर निर्भर करता है। बेशक, मैं जल्द ही छोटे बजट की फिल्में बनाउंगी।"

जोया गीतकार जावेद अख्तर और हनी ईरानी की बेटी व अभिनेता फरहान अख्तर की बहन हैं।

क्या वह खुद को साबित करने का दबाव महसूस करती हैं? यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "आप दबाव महसूस कर रहे हैं. यह सवाल मुझे तब भी पूछा गया था जब मैं अपनी पहली फिल्म बना रही थी, तब मेरी फिल्म असफल रही थी। जब मैंने ऋतिक रोशन को अपनी अगली फिल्म में लिया, यह सवाल फिर पैदा हो गया। मैं इस बारे में नहीं सोच सकती, मैं सिर्फ कड़ी मेहनत कर सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "दबाव हमेशा रहता है और यह हर किसी पर होता है। यह हमारे काम का हिस्सा है।"

जोया की अगली फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' है जिसका प्रदर्शन तीन मई को होगा।

चार अलग-अलग कहानियों से निर्मित इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी जोया के अलावा करन जौहर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी ने सम्भाली है। यह भारतीय सिनेमा के 100 साल की कहानी है।

More from: samanya
34761

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020