कुंभ राशि के जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। ये कुशाग्र बद्धि के होने के साथ-साथ व्यवहार कुशल व्यक्ति भी होते हैं। अपने आज़ाद ख़्याल के कारण ये मनमौजी होते हैं। नए लोगों से दोस्ती करने में इन्हें महारत हासिल होती हैं, लेकिन ये लोग बुद्धिमान व्यक्तियों के संपर्क में ही रहना ज़्यादा पसंद करते हैं। सामाजिक कार्यों में भी आप इनकी सक्रियता देख सकते हैं।
जानें कुंभ राशि का दैनिक राशिफल
Saturday, August 1, 2026

छोटी-छोटी चीज़ों को ख़ुद के लिए परेशानी का सबब न बनने दें। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। अपने प्रिय को नज़रअंदाज़ करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जाएंगे। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है। इंटरनेट सर्फ़िंग करना आपकी अंगुलियों की अच्छी वर्जिश करने के साथ-साथ आपके ज्ञान को भी बढ़ा सकता है।