सेना प्रमुख के आरोपों की जांच के आदेश
Misc
agency
नई दिल्ली | रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने सोमवार को सेना प्रमुख जनरल वी.के. सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दे दिए। सेना प्रमुख ने आरोप लगाया है कि उन्हें 14 करोड़ रुपये रिश्वत की पेशकश की गई थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता सितांशु कर ने आईएएनएस से यहां कहा कि एंटनी ने इस सम्बंध में सेना प्रमुख के दावे से सम्बंधित रपट देखने के बाद जांच के ये आदेश दिए।
कोरियाई निवेश प्राथमिकता : मनमोहन
Misc
agency
सियोल | प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि दक्षिण कोरिया से निवेश आकर्षित करना भारत की प्राथमिकता है। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि सरकार व्यापारिक वातावरण सुधारने के लिए और ओडिशा में पास्को इस्पात संयंत्र परियोजना को आगे ले जाने के लिए सक्रिय कदम उठा रही है।
सेना प्रमुख का खुलासा बहुत गम्भीर : भाजपा
National
agency
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कहा कि सेना प्रमुख जनरल वी। के। सिंह के आरोप बहुत गम्भीर हैं, जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें 600 घटिया वाहनों के एक सौदे को मंजूरी देने के लिए रिश्वत का प्रस्ताव दिया गया था।
कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 मार्च से
Misc
agency
उत्तर प्रदेश विधनसभा चुनावों में मिली हार की वजह जानने के लिए कांग्रेस पार्टी की 29 मार्च से तीन दिवसीय समीक्षा बैठक दिल्ली में होने जा रही है।
सेंसेक्स में 309 अंकों की गिरावट
Business
agency
मुम्बई | देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 308.96 अंकों की गिरावट के साथ 17,052.78 पर और निफ्टी 93.95 अंकों की गिरावट के साथ 5,184.25 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 15.85 अंकों की तेजी के साथ 17,377.59 पर और नेशनल
इटली का 1 नागरिक रिहा, विधायक का सुराग नहीं
National
Agency
इटली के दो नागरिकों और एक विधायक की रिहाई में जुटी ओडिशा सरकार को रविवार को थोड़ी राहत मिली।
भारत के खिलाफ श्रीलंका के नरम, गरम तेवर
Misc
agency
कोलम्बो | जेनेवा में श्रीलंका विरोधी प्रस्ताव के पारित होने के बाद कोलम्बो भारत के खिलाफ कभी गरम तो कभी नरम तेवर दिखा रहा है। प्रस्ताव में तमिल लड़ाकों के खिलाफ संघर्ष के दौरान हुए मानवाधिकार उल्लंघनों पर सवाल उठाए गए हैं। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने जहां प्रस्ताव का समर्थन करने वाले देशों को चेतावनी दी है कि उन्हें आतंकवाद के खामियाजे भुगतने को लेकर चिंतित होना पड़ेगा, वहीं सरकार के एक मंत्री ने प्रस्ताव के असर को हल्का करने के लिए भारत की थोड़ी प्रशंसा की है।
प्रस्ताव का समर्थन किया तो 'हड्डियां तोड़' दूंगा:श्रीलंकाई मंत्री
Misc
agency
कोलम्बो | श्रीलंका के मंत्री मेरविन सिल्वा ने उन तीन मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हड्डियां तोड़ने की चेतावनी दी है, जिन्होंने जेनेवा में अमेरिकी प्रस्ताव के समर्थन में अभियान चलाया है। इस प्रस्ताव को कोलम्बो विरोधी करार दिया गया है। समाचार पत्र 'संडे लीडर' में शनिवार को प्रकाशित रपट के अनुसार, सिल्वा की यह टिप्पणी मानवाधिकार कार्यकर्ता सुनंदा देशप्रिय, निमालका फर्नाडो और पकियासोथी सरवनमुत्तू के लिए है।
इंदिरा नूई की आमदनी में वृद्धि
Misc
agency
वाशिंगटन | पेप्सिको की भारतीय मूल की अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी इंदिरा नूई ने 2011 में 1.71 करोड़ डॉलर की कमाई की है। यह धनराशि 2010 के उनके पैकेज से 5.8 प्रतिशत अधिक है।
अपहरण मामले पर ओडिशा विधानसभा में हंगामा
Misc
agency
भुवनेश्वर | नक्सलियों द्वारा एक जनजातीय विधायक का अपहरण करने के मामले पर शनिवार को ओडिशा विधानसभा में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। विधायक का अपहरण शनिवार तड़के हुआ। विधानसभा में प्रश्नकाल शुरू होते ही सदस्यों ने सरकार विरोधी नारे लगाए और अध्यक्ष के आसन के नजदीक पहुंच गए। जब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपना वक्तव्य पढ़ने की कोशिश कर रहे थे तब भी सदस्य नारेबाजी करते रहे।
Know when the festival of colors, Holi, is being observed in 2020 and read its mythological significance. Find out Holi puja muhurat and rituals to follow.
मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।